Posts

Mpnews: कल्पधाम कॉलोनी के पास बनी फैक्ट्री सील, रहवासियों के आक्रोश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

Image
रहली (सागर):  नगर के कल्पधाम कॉलोनी के समीप संचालित एक  फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रिहायशी इलाके में बिना अनुमति के चल रही इस फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली दुर्गंध से परेशान होकर रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया और एसडीएम (SDM) को ज्ञापन सौंपकर इसे तुरंत हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। ​ केमिकल की दुर्गंध से घुट रहा था दम ​स्थानीय निवासी  राजू ठाकुर  ने बताया कि रिहायशी इलाके में इस फैक्ट्री का संचालन पूरी तरह से अवैधानिक है। फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की तेज दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था और दम घुट रहा था। बार-बार की शिकायतों के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई, तो नागरिकों को एकजुट होकर प्रशासन की शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने की सीलिंग की कार्रवाई ​रहवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया।  प्रभारी आईएसआई महेश ठाकुर  ने जानकारी देते हुए बताया कि:नगर पालिका सीएमओ धनंजय गुमास्ता के निर्देशानुसार टीम ने मौ...

WorldWildlifeDay: PM मोदी ने किया गिर नेशनल में एशिया के शेरों का दीदार

Image
  गुजरात।  #WorldWildlifeDay  के अवसर पर गिर नेशनल पार्क मे प्र धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता अभूतपूर्व रही है।उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत में एशियाई शेरों की संख्या में वृद्धि हुई है, बल्कि वन्यजीवों के संरक्षण में भी नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। विदित हो कि पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पीएम बनने के बाद पहली बार गिर के जंगल में शेर सफारी पर पहुंचे हैं। pm मोदी ने x पर लिखा कि आज सुबह, #विश्ववन्यजीव दिवस पर, मैं गिर में सफारी पर गया, जो, जैसा कि हम सभी जानते हैं, राजसी एशियाई शेरों का घर है। गिर आकर मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हमारे द्वारा किए गए सामूहिक कार्यों की कई यादें भी ताज़ा हो गईं।  पिछले कई वर्षों में, सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि एशियाई शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। एशियाई शेरों के आवास को संरक्षित करने में आदिवासी समुदायों और आसपास के...

#mahakumbh 2025:आस्था की 62 करोड़ से अधिक डुबकी

Image
आस्था के संगम, भारतीयता के जयघोष ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में रविवार 23 फरवरी को 1.32 करोड़ से अधिक एवं अब तक 62.06 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया x पर शेयर की है।

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा

Image
चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की शानदार पारियों की मदद से टीम इंडिया ने पाकिस्तान से मिले 242 रन के टारगेट को 42.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने बांग्लादेश को भी हराया था. पाकिस्तान पर जीत के साथ ही भारत का स्थान सेमीफाइनल में लगभग पक्का हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे. उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे. मोहम्मद रिजवान ने 46 रन की पारी खेली थी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हार्दिक पांड्या को दो सफलता मिली। गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया x पर लिखा हे कि यह विराट विजय है।रोमांचक मुकाबले में हमारे होनहार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को परास्त कर जीत हासिल करने की पूरी टीम और दे...

बागेश्वर धाम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है बागेश्वर धाम बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Image
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि लोगों को किफ़ायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोगों को इलाज के ख़र्चे से निजात दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह बात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छतरपुर ज़िले के गढ़ा में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शिला पूजन समारोह में कही। शिला पूजन समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, संत श्री रामभद्राचार्य, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा दीदी, महंत श्री बालक योगेश्वर दास जी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में लोगों को मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़ के राम राम कहकर की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 60 दिनों में दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। बागेश्वर धाम आस्था का के...

नौरादेही अभ्यारण बेबसाइड को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करना भूला वन विभाग

Image
  नौरादेही अभ्यारण की बेबसाइड का चित्र पर्यटकों को जानकारी प्राप्त करने में हो रही परेशानी रहली।नौरादेही वन्य प्राणी अभ्यारण को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हुए एक वर्ष 5 माह से अधिक हो गया,भारतीय भेड़ियों का स्थान बाघ ले चुके है। वन विभाग प्रोजेक्ट पर  कई करोड़ों खर्च भी कर चुका हे लेकिन नौरादेही अभ्यारण की बेबसाइड को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करना भूल गया। जिसके चलते पर्यटकों को इंटरनेट पर जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही हे,गूगल पर दुर्गावती टाइगर रिजर्व सर्च करने पर कोई लिंक भी उपलब्ध नहीं हो रही हे महज मीडिया में छपी रिपोर्ट ही शो हो रही है। विदित हो कि यह युग ही इंटरनेट का है दुनिया भर के तमाम पर्यटक नेट पर सर्च कर जानकारी जुटाते है और विभिन्न जानकारी से संतुष्ट होने के बाद ही उस पर्यटन क्षेत्र जाना सुनिश्चित करते है वन विभाग में बैठे अफसरों को प्रोजेक्ट में अपना हित कहां हो रहा हे सिर्फ इससे मतलब है।टाइगर रिजर्व में पर्यटक आए या ना आए उन्हें जानकारी मिले या नहीं मिले इससे कोई लेना देना नहीं हे। आमतौर पर टाइगर रिजर्व के अधिकारी कोई भी जानकारी देने...

संत गाडगे जयंती 23 फरवरी को

 रहली अखिल भारतीय रजक महासंघ एवं समस्त रजक समाज द्वारा संत श्री गाडगे जी महाराज की 149 सी जयंती रविवार को सुनार नदी किनारे स्थित रजत धर्मशाला में मनाई जा रही है देवेंद्र रजक ने बताया कि रजक समाज द्वारा 23 फरवरी को सुबह 11:00 बजे रजक धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल जाएगी तथा महाप्रसाधी बताना एवं भजन संध्या रात 8:00 बजे संपन्न होगी आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशील हजारी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता देवराज सोनी अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा की जाएगी। #संत गाडगे जयंती # santgadgejayanti 

शहर के गिद्धों से जंगल के गिद्ध अच्छे हैं..!

Image
 आज सुबह सुबह प्रिय मित्र प्यारे मोहन का फोन आया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में वन्य प्राणियों से संबंधित बड़ी खबर हे कि  सागर दमोह के जंगलों में में डेढ़ हजार से अधिक गिद्ध हो गए। जवाब में बरबस ही मुंह से निकल गया कि गिद्ध जंगल में ही नहीं शहर में भी तेजी से बढ़ गए हे बस बात इतनी हे कि इनकी गिनती नहीं होती। थोड़ी देर बाद अपनी ही बात पर सोच में पड़ गया कि मजाक में भी सही कहना गुनाह हे।लेकिन हालातों पर गौर करे तो असहज लगता हे।कोई गरीबों का राशन खा रहा,कोई तेल पी गया,कोई सड़क खा गया,कोई बिल्डिंग खा गया और कोई शौचालय खा गया,कोई जमीन खा गया।जहां देखो नियमों की दुहाई देने वाले भ्रष्टाचार की दुकानें नहीं गोदाम खोले बैठे है।संभव हे लोगो के गले से यह बात नहीं उतरेगी पर सोचो जरा यह भी एक किस्म के गिद्ध ही है।मजेदार बात हे कि सड़ा गला मास खाने वाले गिद्ध इन गिद्दों से ज्यादा बेहतर हे।जो अनुपयोगी चीजें खाते हे,और प्रकृति को स्वच्छ रखने में सहायक हे।लेकिन शहर के गिद्ध अरे राम...यह तो दूसरे का हक,भी खा जाते है।और समाज को प्रदूषित कर रहे है।

सही समय वालों के संग से बिगड़ा समय भी बदल जाता है — बिपिन बिहारी

Image
मप्र सागर। जिले के रहली के स्टेडियम में प्रसिद्द बुंदेली भाषा के कथा वाचक बिपिन बिहारी जी जो दीक्षित वाणी के नाम से जाने जाते हैं। उनकी गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई है। श्रीमद् भागवत कथा की भव्य परंपरा स्थानीय राम राजा पैलेस से निकाली गई, लगभग 1 किमी लंबी शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें एरावत हाथी, घोड़े, विभिन्न झांकियां, डीजे और बैंड पार्टी के साथ-साथ चल रही थी। बजरिया में व्यापारी संघ द्वारा श्रीमद् भागवत जी की पूजा-अर्चना की गई, बस स्टैंड होते हुए यात्रा कथा स्थल पहुंची। व्यास विपिन बिहारी  जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम अध्याय का वाचन किया गया। भागवत कथा के पहले दिन भागवत के महत्व को समझा, साथ ही दैनिक जीवन से जुड़ी सारगर्भित बातें भी बताईं।

सागर जिले में कई ग्राम पंचायतों के ऐसे नाम कि बताने में आती है शर्म

Image
  मप्र सागर। इन गांवों के लोग अपने गांव का नाम बताने में करते है संकोच और जो भी इनका नाम सुनता है मुस्कराए बिना नहीं रहता। मप्र के सागर जिले को ही देखे तो सागर ब्लाक में अंडेला, गोदू विजयपुरा, गीधा, ललोई, सड़ेरी,जैसी नगर ब्लाक में डुंगरिया,करैया, हडा, बीना ब्लाक में चमारी,खुरई ब्लाक में कनऊ,देवरी ब्लाक में चिरचिटा,राहतगढ़ ब्लाक में भाभुका वारी, बंडा ब्लाक में ढांड, राखसी, रहली ब्लाक में मोठार नंगु ,रौन कुमरई, छिरारी,मारपानी, आदि ऐसे नाम है जिन्हें बोलने सुनने,बताने में संकोच होना स्वाभाविक है।ऐसे और भी गांवों के अनेक नाम हे जो अटपटे हे।इनका नाम बदले जाना बहुत जरूरी है लेकिन अब तक इस दिशा में किसी भी दल या नेता ने कोई प्रयास नहीं किए,जबकि 20 साल मंत्री रहते गोपाल भार्गव इन नामों को बदलवा भी सकते थे। विदित हो कि जनवरी में सीएम ने उज्जैन व शाजापुर में 14 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया था। मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर, गजनीखेड़ी का चामुंडा माता नगर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा था कि सरकार ऐसे स्थानों के नाम बदलेगी, जिनका नाम लेने में जुबान अटकती है या कलम अटक जाती है। वहीं, ग्वालियर...

वाहनों की नंबर प्लेट से ना करे छेड़छाड़, वाहन जप्ति के साथ होगी एफआईआर…

Image
  मप्र सागर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालक चलानी कार्यवाही से बचने अपने वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर कैमरों की निगरानी व्यवस्था से बचने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ वाहन चालक अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में से एक नंबर को बदल देते हैं या नंबर प्लेट का आकार बदलकर छिपाने का प्रयास करते हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में से एक नंबर या सीरीज अक्षरों को बदलने से उक्त वाहन डबल नंबर प्लेट वाहनों की श्रेणी में आ जाता है। जो की कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। सागर स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी में बैठे आईटीएमएस एक्सपर्ट द्वारा इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से ऐसे 200 वाहन चालकों को ट्रेश किया गया है। स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की अत्याधुनिक तकनीकि का प्रयोग कर इनके सही वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरों की पहचान कर चालानी कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही समझाईस भी दी गई है की आगे से वाहन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ का कानूनन अपराध करने पर उक्त वाहन मालिक पर एफआईआर और वाहन जब्ती की कार्यवाही की जा सकती है। जीवन अनमोल है यातायात नियम वाहन चालकों की स...

सरस्वती शिशु मंदिर रहली में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया/बहिनों की माताओं का मातृ स्नेह सम्मेलन का आयोजन

Image
  रहली- शिशुओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास करने रखने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रहली में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया/बहिनों की माताओं का मातृ स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया । इसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 70 से अधिक माताएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति संयोगिता ठाकुर, अध्यक्ष श्रीमति शिल्पी सोनी, विशिष्ट अतिथि श्रीमति प्रीति जैन एवं श्रीमति रुकमणि ठाकुर ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति संयोगिता ठाकुर (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) ने अपने उद्बोधन में कहा कि- गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखने के लिए स्वयं के पोषण पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमति शिल्पी जी ने कहा- बच्चे के विकास में पारिवारिक वातावरण अच्छा रखना चाहिए। बच्चों के खान-पान का ध्यान माताओं को रखना चाहिए। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए स्वयं को मोबाइल से दूर रहना होगा। क्योंकि छोटे बच्चे सिखाने के बजाय अनुकरण से ज्यादा सीखते हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमति प्रीति जैन अपने उद्बोधन में कहा कि- 'जैसा खायेगा...

रोजगार सहायको ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जनपद सीईओ आर जी अहिरवार को सौपा।

Image
  रोजगार सहायको ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जनपद सीईओ आर जी अहिरवार को सौपा। रहली। सागर जिले के रहली ब्लाक के रोजगार सहायक चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जनपद सीईओ आर जी अहिरवार को सौपा। रहली।पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा 28 जून 23 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान रोजगार सहायकों के हित मे की गई घोषणाओं के लागू नही होने से नाराज चल रहे।महापंचायत में घोषित चार सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक रोजगार सहायक संघ रहली के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जनपद सीईओ आर जी अहिरवार को सौपा।संघ के ब्लाक अध्यक्ष ललित तिवारी ने चार सूत्रीय मांगो की जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सहायकों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में जिला संवर्ग किया जाए एवं सचिवों के समान समस्त सुविधाए दी जाए।ग्राम रोजगार सहायकों की आकस्मिक दुर्घटना/मृत्यु हुई है उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति एवं अनुग्रह सहायता राशि 25 लाख दिया जाए। ग्राम सहायको को विशेष स्थिति एवं विवाह की स्थिति में महिलाओं का जिले के बाहर स्थानान्तरण नीति लागू की जाए।मांगे प...

सी एम राइज विद्यालय र

Image
 * सी एम राइज विद्यालय रहली में "मेगाअपार दिवस "का आयोजन किया गया*  रहली।सी एम राइज विद्यालय रहली में अभिभावकों को अपार से सम्बंधित जानकारी देने व छात्रों की अपार आई डी बनाने के उद्देश्य से बी ई ओ इंदु नाथ तिवारी एवं प्राचार्य व्ही के पचौरी के निर्देशानुसार मेगा अपार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आज 119 छात्रों की अपार Id बनायी गयीं।        उपप्राचार्य  दिलीप चौबे ने अभिभावकों को बताया कि  कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों की ‘अपार’ (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री)   डिजिटल आई डी बनायी जा रही है । 12 अंकों की आईडी रहेगी इसे स्कूल यू-डायस और आधार से सत्यापन कर बनाया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल में सहमति पत्र देना होगा। अपार कार्ड में छात्र की पढ़ाई का रिकॉर्ड हमेशा डिजिलॉकर में सुरक्षित रहेगा।कार्यक्रम में शिक्षक नीरज नेमा ने बताया कि अपार सरकार द्वारा शुरू किए गए "वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी" कार्यक्रम का हिस्सा है जो NEP 2020  के अनुरूप है। यह छात्रों की डिजिटल पहचान प्रणाली है जो उन्हें अपनी शैक्षणिक जानकारी संग्रहित करने,प्रब...

धूमधाम से मनाया गया राम जानकी विवाह उत्सव।

Image
  श्रीरामजानकी धूमधाम से मनाया गया राम जानकी विवाह उत्सव। ।विवाह पंचमी पर देश भर में जगह जगह राम जानकी विवाह उत्सव मनाया जा रहा है।वही रहली में  श्री देव जानकीरमन मंदिर समिति द्वारा लगातार तीसरे भव्य वर्ष के रूप में विवाह उत्सव मनाया गया। राम जी की बारात में बैंड, पीएम घोड़ा बग्गी और डीजे और अनेक भजनों के साथ हजारों की संख्या में कलाकार शामिल हुए, जिसमें करीब एक किमी लंबी बारात चार घंटे की नगर यात्रा पर निकली, जहां जयमाला के बाद वैदिक रीति से विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हुए। देव जानकी रमण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ हजारी ने बताया कि मंदिर समिति भगवान श्री राम जानकी जी का विवाह उत्सव विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाया जा रहा है। समिति द्वारा यह आयोजन तीसरा वर्ष है।

रविवार को भी क्लास लगा रहे टीचर

Image
रविवार को भी क्लास लगा रहे टीचर गणित विषय के कठिन विधि का भ्रम दूर कर सरलतम कर प्रश्न हल कर रहे शिक्षक। रहली। दसवीं क्लास में छात्रों के परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए, श्री स्कूल के शिक्षक रविवार को भी दो घंटे के अतिरिक्त  छात्रों की पढ़ाई करवा रहे हैं, विशेष रूप से गणित का कोर्स करवा रहे हैं।  गणित विषय के छात्र-छात्रों को हर रविवार को दो घंटे अतिरिक्त कक्षा स्कूल में दी जा रही है,    रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक लगभग दो घंटे तक छात्रों को गणित विषय को सरलतम तरीके से अभ्यास कराया जाता है।

बालज्ञानोदय स्कूल में वार्षिक उत्सव छात्र, छात्र छात्रा ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम।

Image
  रहली। देवलिया मंदिर में स्थानिय बालज्ञानोदय स्कूल के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गीत ऋषि श्याम मनोहर सिरोठिया एवं नवीन शिक्षा समिति के संरक्षक पूर्व नपा अध्यक्ष सुशील हजारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

राम जी ने जो किया और कृष्ण जी ने जो कहा वो करना चाहिए_ कथा व्यास रमाकान्त शास्त्री

Image
  राम जी ने जो किया और कृष्ण जी ने जो कहा वो करना चाहिए_ कथा व्यास रमाकांत शास्त्री खमरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अपर्णा पीठ आचार्य कथा व्यास रमाकांत ने भगवान श्री हरि के विभिन्न अवतारों की कथा सुनाई, जिसमें बेटी के महत्व को बताया गया कि बेटी दोनों कुलो की शान है, पिता और बेटी की दोस्ती पर व्यास कथा हो श्रोता दोनों भावुक हो गए सतीप्रसंग की कथा में कहा गया है कि एक दिन गगन के चित्रों में सात देवताओं को प्राप्त हुए शंकर जी से सती ने कहा था कि पिता यहां यज्ञ कर रहे हैं तो शिवजी ने कहा कि कोई वचन नहीं है, तो सती जी ने अपने पिता दक्ष को ही कहा था के पास चला गया। कथा व्यास ने बताया कि जहां पति का सम्मान नहीं होता, वहां पत्नी को भी नहीं जाना चाहिए, लेकिन सती जी ने दक्ष के यज्ञ में जो स्नान किया और देखा कि भगवान शंकर का कोई स्थान नहीं है, तो वही सती यज्ञ कुंड में कूद पड़े। गया। सती जैसी ही कुंड में कूदी बिजली कड़कने लगी, यज्ञ का समापन हो जाए, यह खबर जैसे शिवजी को मिली तो उन्होंने वीरभद्र को दर्शन देकर आमंत्रित किया और दक्ष के सिर पर विभूति बकरे का सर लगा दिया। इसके बाद भगव...

महाविद्यालय राजनीति की पाठशाला है_ भार्गव

Image
जिला प्राथमिक युवा उत्सव  रहली, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि कॉलेज राजनीति की पाठशाला है, आज हमारे कॉलेजों में आपको हर सुविधा है आप नियमित ज्ञान अपना भविष्य बनाए रखें वाकी चिंता हम पर छोड़ दे,। https://khabaronkiduniya.com/bundelhand-news-dosti-ki-misal/ नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने शासन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रांतीय जिला युवा उत्सव की परिषद कैथेड्रल रहली को प्राप्त किया है। जिले भर के अन्य महाविद्यालयों से अलग-अलग विधानों में भाग लेने के लिए रहली आने वाले आश्रम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कार्यक्रम को भाजपा नेता राजेंद्र जारोलिया, प्राचार्य अजित जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले भर के कॉलेजों से आये प्रतिभागी, स्टॉफ़  आम नागरिक उपस्थित रहे।

Pandharpur mela: Bundelkhand के पंढरपुर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव आज से। पूर्णिमा को होगा मेले का आयोजन।

Image
  Mp news/ बुंदेलखंड में प्रसिद्ध सागर जिले के रहली में पंढरपुर स्थित भगवान पंढरीनाथ के मंदिर में कार्तिक उत्सव एकादशी से प्रारंभ हो गया है। आज मंगलवार एकादशी पर भगवान विट्ठल की चरण पादुकाएं विमान पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा।साथ ही भजन कीर्तन और हरिकथा भी प्रारंभ हो जाएगी। पूर्णिमा को विशाल मेले का आयोजन सदियों से होता आ रहा है। पंढरपुर में मुख्यरूप से वर्ष में दो त्यौहार मनाए जाते है। जिसमें देव शयनी ग्यारस(आषाढ़ एकादशी) से आषाढ़ पूर्णिमा तक आषाढ़ उत्सव व देवउठनी ग्यारस (कार्तिक एकादशी) से कार्तिक पूर्णिमा तक कार्तिक उत्सव मनाया जाता है। जिसमें एकादशी को भगवान की चरण पादुका पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए प्रति वर्ष निकलती है। पलक में क्षेत्र के भक्तगण पालकी कंधे पर रखकर ले जाते हैं इसी के साथ साथ अखाड़े-गाजे-बाजे,भजन मंडली, बुंदेलखंड के लोकनृत्य व अन्य कार्यक्रम चलते हैं। पालकी का नगर भ्रमण होने के बाद पालकी नदी किनारे आती है जहां नदी का पूजन व पादुका पूजन होता है। ग्यारस से पूर्णिमा तक भजन कीर्तन व हरि कथा होती है। पूर्णिमा को भी पालकी निकाली जाती है।,फिर सुनार नद...