Mpnews: कल्पधाम कॉलोनी के पास बनी फैक्ट्री सील, रहवासियों के आक्रोश के बाद प्रशासन की कार्रवाई
रहली (सागर): नगर के कल्पधाम कॉलोनी के समीप संचालित एक फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रिहायशी इलाके में बिना अनुमति के चल रही इस फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली दुर्गंध से परेशान होकर रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया और एसडीएम (SDM) को ज्ञापन सौंपकर इसे तुरंत हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। केमिकल की दुर्गंध से घुट रहा था दम स्थानीय निवासी राजू ठाकुर ने बताया कि रिहायशी इलाके में इस फैक्ट्री का संचालन पूरी तरह से अवैधानिक है। फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की तेज दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था और दम घुट रहा था। बार-बार की शिकायतों के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई, तो नागरिकों को एकजुट होकर प्रशासन की शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने की सीलिंग की कार्रवाई रहवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी आईएसआई महेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि:नगर पालिका सीएमओ धनंजय गुमास्ता के निर्देशानुसार टीम ने मौ...