Posts

#mahakumbh 2025:आस्था की 62 करोड़ से अधिक डुबकी

Image
आस्था के संगम, भारतीयता के जयघोष ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में रविवार 23 फरवरी को 1.32 करोड़ से अधिक एवं अब तक 62.06 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया x पर शेयर की है।

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा

Image
चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की शानदार पारियों की मदद से टीम इंडिया ने पाकिस्तान से मिले 242 रन के टारगेट को 42.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने बांग्लादेश को भी हराया था. पाकिस्तान पर जीत के साथ ही भारत का स्थान सेमीफाइनल में लगभग पक्का हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे. उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे. मोहम्मद रिजवान ने 46 रन की पारी खेली थी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हार्दिक पांड्या को दो सफलता मिली। गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया x पर लिखा हे कि यह विराट विजय है।रोमांचक मुकाबले में हमारे होनहार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को परास्त कर जीत हासिल करने की पूरी टीम और दे...

बागेश्वर धाम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है बागेश्वर धाम बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Image
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि लोगों को किफ़ायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोगों को इलाज के ख़र्चे से निजात दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह बात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छतरपुर ज़िले के गढ़ा में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शिला पूजन समारोह में कही। शिला पूजन समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, संत श्री रामभद्राचार्य, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा दीदी, महंत श्री बालक योगेश्वर दास जी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में लोगों को मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़ के राम राम कहकर की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 60 दिनों में दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। बागेश्वर धाम आस्था का के...

नौरादेही अभ्यारण बेबसाइड को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करना भूला वन विभाग

Image
  नौरादेही अभ्यारण की बेबसाइड का चित्र पर्यटकों को जानकारी प्राप्त करने में हो रही परेशानी रहली।नौरादेही वन्य प्राणी अभ्यारण को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हुए एक वर्ष 5 माह से अधिक हो गया,भारतीय भेड़ियों का स्थान बाघ ले चुके है। वन विभाग प्रोजेक्ट पर  कई करोड़ों खर्च भी कर चुका हे लेकिन नौरादेही अभ्यारण की बेबसाइड को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करना भूल गया। जिसके चलते पर्यटकों को इंटरनेट पर जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही हे,गूगल पर दुर्गावती टाइगर रिजर्व सर्च करने पर कोई लिंक भी उपलब्ध नहीं हो रही हे महज मीडिया में छपी रिपोर्ट ही शो हो रही है। विदित हो कि यह युग ही इंटरनेट का है दुनिया भर के तमाम पर्यटक नेट पर सर्च कर जानकारी जुटाते है और विभिन्न जानकारी से संतुष्ट होने के बाद ही उस पर्यटन क्षेत्र जाना सुनिश्चित करते है वन विभाग में बैठे अफसरों को प्रोजेक्ट में अपना हित कहां हो रहा हे सिर्फ इससे मतलब है।टाइगर रिजर्व में पर्यटक आए या ना आए उन्हें जानकारी मिले या नहीं मिले इससे कोई लेना देना नहीं हे। आमतौर पर टाइगर रिजर्व के अधिकारी कोई भी जानकारी देने...

संत गाडगे जयंती 23 फरवरी को

 रहली अखिल भारतीय रजक महासंघ एवं समस्त रजक समाज द्वारा संत श्री गाडगे जी महाराज की 149 सी जयंती रविवार को सुनार नदी किनारे स्थित रजत धर्मशाला में मनाई जा रही है देवेंद्र रजक ने बताया कि रजक समाज द्वारा 23 फरवरी को सुबह 11:00 बजे रजक धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल जाएगी तथा महाप्रसाधी बताना एवं भजन संध्या रात 8:00 बजे संपन्न होगी आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशील हजारी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता देवराज सोनी अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा की जाएगी। #संत गाडगे जयंती # santgadgejayanti 

शहर के गिद्धों से जंगल के गिद्ध अच्छे हैं..!

Image
 आज सुबह सुबह प्रिय मित्र प्यारे मोहन का फोन आया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में वन्य प्राणियों से संबंधित बड़ी खबर हे कि  सागर दमोह के जंगलों में में डेढ़ हजार से अधिक गिद्ध हो गए। जवाब में बरबस ही मुंह से निकल गया कि गिद्ध जंगल में ही नहीं शहर में भी तेजी से बढ़ गए हे बस बात इतनी हे कि इनकी गिनती नहीं होती। थोड़ी देर बाद अपनी ही बात पर सोच में पड़ गया कि मजाक में भी सही कहना गुनाह हे।लेकिन हालातों पर गौर करे तो असहज लगता हे।कोई गरीबों का राशन खा रहा,कोई तेल पी गया,कोई सड़क खा गया,कोई बिल्डिंग खा गया और कोई शौचालय खा गया,कोई जमीन खा गया।जहां देखो नियमों की दुहाई देने वाले भ्रष्टाचार की दुकानें नहीं गोदाम खोले बैठे है।संभव हे लोगो के गले से यह बात नहीं उतरेगी पर सोचो जरा यह भी एक किस्म के गिद्ध ही है।मजेदार बात हे कि सड़ा गला मास खाने वाले गिद्ध इन गिद्दों से ज्यादा बेहतर हे।जो अनुपयोगी चीजें खाते हे,और प्रकृति को स्वच्छ रखने में सहायक हे।लेकिन शहर के गिद्ध अरे राम...यह तो दूसरे का हक,भी खा जाते है।और समाज को प्रदूषित कर रहे है।

सही समय वालों के संग से बिगड़ा समय भी बदल जाता है — बिपिन बिहारी

Image
मप्र सागर। जिले के रहली के स्टेडियम में प्रसिद्द बुंदेली भाषा के कथा वाचक बिपिन बिहारी जी जो दीक्षित वाणी के नाम से जाने जाते हैं। उनकी गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई है। श्रीमद् भागवत कथा की भव्य परंपरा स्थानीय राम राजा पैलेस से निकाली गई, लगभग 1 किमी लंबी शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें एरावत हाथी, घोड़े, विभिन्न झांकियां, डीजे और बैंड पार्टी के साथ-साथ चल रही थी। बजरिया में व्यापारी संघ द्वारा श्रीमद् भागवत जी की पूजा-अर्चना की गई, बस स्टैंड होते हुए यात्रा कथा स्थल पहुंची। व्यास विपिन बिहारी  जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम अध्याय का वाचन किया गया। भागवत कथा के पहले दिन भागवत के महत्व को समझा, साथ ही दैनिक जीवन से जुड़ी सारगर्भित बातें भी बताईं।